नगर निगम के उपमहापौर प्रकाश राम गुरुवार को वार्ड नंबर 35 के पहाड़ीडीह ओर हेटलापीठ पहुंचकर वहां के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: नगर निगम के उपमहापौर प्रकाश राम गुरुवार को वार्ड नंबर 35 के पहाड़ीडीह ओर हेटलापीठ पहुंचकर वहां के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान लोगों ने उप महापौर को समस्याओं से अवगत करवाया कि इस क्षेत्र में पानी और रोड की भारी समस्या है। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि पानी के लिए लोग को दूर से लाना पड़ता है वहीं सड़क नहीं रहने से आवागमन करने में परेशानियां होती है।

जिस पर उप महापौर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द समस्याओं का निदान हेतु आश्वासन दिए। उप महापौर ने कहा कि वार्ड के क्षेत्रों की समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा।