Breaking Newsझारखण्डताजा खबरहेल्थ

नगर निगम की टीम ने प्लास्टिक को ले कि छापामारी, पांच क्विंटल से अधिक प्लास्टिक जब्त 

नगर निगम की टीम ने प्लास्टिक को ले कि छापामारी, पांच क्विंटल से अधिक प्लास्टिक जब्त 

नगर निगम की टीम ने प्लास्टिक को ले कि छापामारी, पांच क्विंटल से अधिक प्लास्टिक जब्त 

गिरिडीह: प्लास्टिक के इस्तेमाल के रोक को लेकर नगर निगम की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्लास्टिक पर पूरी तरह से बैन लग जाने के बाद भी चोरी-छिपे प्लास्टिक का कारोबार किया जा रहा है। इसी कड़ी में उप नगर आयुक्त के निर्देशानुसार सोमवार को नगर निगम की टीम ने शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर दो बिसनपुर में एक गोदाम में छापामारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक को जप्त किया है। टीम ने मनोज भदानी के गोदाम से करीब पांच क्विंटल प्लास्टिक जब्त किया है। नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद प्लास्टिक के कारोबार करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बताया गया निगम के कर्मियों को गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर दो के बिसनपुर में बड़े पैमाने पर प्लास्टिक का स्टॉक रखा गया है। सूचना के बाद निगम की टीम ने यंहा छापामारी की ओर बड़े पैमाने पर प्लास्टिक को जब्त किया। इस बाबत

छापेमारी टीम में सिटी मैनेजर विशाल सुमन ने बताया की प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की ओर से लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने निगम वासियों से अपील करते हुए प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल नहीं करने की अपील की। साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा की अभी भी वैसे प्रतिष्ठान या संचालक है जिनके पास प्लास्टिक जमा है वे प्लास्टिक को निगम परिसर में सरेंडर कर दे अन्यथा पकड़े जाने पर करवाई की जाएगी। इस टीम में सुभाष शर्मा, अकाश सिंह ,रोहित सिंह सहित कई निगम कर्मी मौजूद थे

Related Articles

Back to top button