Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुर्घटनालाइव न्यूज़

नगर निगम कर्मी राजेश अग्रवाल का हुआ निधन सोमवार को मारवाड़ी शमशान घाट में उनका दाह संस्कार किया गया।

नगर निगम कर्मी राजेश अग्रवाल का हुआ निधन सोमवार को मारवाड़ी शमशान घाट में उनका दाह संस्कार किया गया।

 

नगर निगम कर्मी राजेश अग्रवाल का हुआ निधन सोमवार को मारवाड़ी शमशान घाट में उनका दाह संस्कार किया गया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह :  नगर निगम कर्मी राजेश अग्रवाल का हुआ निधन सोमवार को मारवाड़ी शमशान घाट में उनका दाह संस्कार किया गया। इसके पूर्व अंतिम यात्रा में नगर निगम समेत आसपास के सैकड़ों लोग शामिल हुए। गौरतलब है कि सिहोडीह निवासी राजेश अग्रवाल नगर निगम में एक कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे। रविवार की देर शाम उनकी अचानक मृत्यु हो गई। अचानक इस तरह की घटना हो जाने से परिवार वालों में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने अपने पीछे दो बेटा एक बेटी पत्नी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ बसें। घटना के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। कर्मचारी संघ के संगठन सचिव ने बताया कि राजेश अग्रवाल एक निष्ठावान कर्मी थे। उन्होंने कहा की स्वर्गीय अग्रवाल सरकारी हो या सांगठनिक सभी कार्यों में तत्पर रहता था।

उन्होंने पूरे निगम परिवार की ओर से मृत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए कहा की उनकी संवेदना उनके परिवार वालों के साथ है। अंतिम यात्रा में पूर्व नप अध्यक्ष दिनेश यादव, कर्मचारी संघ के लखन हरिजन, लखन शर्मा ,दीपक यादव ,मंगल सिंह ,वैभव सहबादी,दीपक शर्मा , नुनु चंद्रवंशी ,राजेश सिंह , पप्पू सिन्हा, बलराम यादव, सहित कई लोग मौजूद हुए।

Related Articles

Back to top button