Breaking Newsझारखण्डताजा खबरबिजनेसमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

धनबाद से आए महात्मा सोबरन प्रजापति जी पहुंचे निरंकारी सत्संग में अपने वाणी से जीवन का बताया मूल मंत्र

धनबाद से आए महात्मा सोबरन प्रजापति जी पहुंचे निरंकारी सत्संग में अपने वाणी से जीवन का बताया मूल मंत्र

धनबाद से आए महात्मा सोबरन प्रजापति जी पहुंचे निरंकारी सत्संग में अपने वाणी से जीवन का बताया मूल मंत्र

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: शहरी क्षेत्र अंतर्गत झगरी स्थित सत्संग भवन में रविवार को निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया। इस सत्संग में धनबाद से आए महात्मा सोबरन प्रजापति जी ने अपनी वाणी से लोगों को जीवन जीने का मूल आधार बताते हुए ईश्वर की भक्ति करने का मूल मंत्र सिखाएं। प्रवचन के दौरान उन्होंने सत्य कार्य में जीवन अपनाने को कहा साथ ही हमेशा लोगों की सेवा करने और मिलजुल कर रहने की बात कही। इस बाबत महात्मा ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक धारा है। जहां सभी जाति धर्म के लोग यहां आकर ईश्वर का भक्ति कर सकते हैं यही उद्देश्य मिशन आगे बढ़ रहा है। कहा कि इस सत्संग में एकता और। भाईचारे का पाठ पढ़ाया जाता है।

कहा कि हम सभी एक को जाने और एक हो जाएं तभी हम सभी को सद्गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मौके पर गिरिडीह जिले के मुखी माधुरी गुप्ता,सेवादार संचालक बीरेंद्र जी ,सेवादार संत मनोज जी, सिकंदर जी,राजेश जी,मोहन जी,रोहन जी,सेवादार बहनें सरिता बहन,माला बहन, अणु बहन,पम्मी बहन,डोली बहन, सात संगत से विपुल गुप्ता,अनिल सिन्हा,अश्वनी अंबेडकर,रंजन सिन्हा,बिनोद,बजरंगी,सहित सैकडो की संख्या में निरंकारी संत महात्मा,बहनें उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button