Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरराजनीति

दुमका के मृतक अंकिता सिंह के शोकाकुल परिजनों से मिला राष्ट्रीय यादव सेना झारखंड का एक प्रतिनिधिमंडल

दुमका के मृतक अंकिता सिंह के शोकाकुल परिजनों से मिला राष्ट्रीय यादव सेना झारखंड का एक प्रतिनिधिमंडल

दुमका के मृतक अंकिता सिंह के शोकाकुल परिजनों से मिला राष्ट्रीय यादव सेना झारखंड का एक प्रतिनिधिमंडल

 

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: दुमका की बेटी अंकिता सिंह जिसकी हत्या एक सरफिरे शाहरुख अंसारी ने पेट्रोल डालकर आग लगाकर कर दिया था उसके परिजनों से राष्ट्रीय यादव सेना का एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर पूरी घटना को जानकारी ली। बताया गया कि मृतक अंकिता सिंह का घर देखकर बड़ा अचंभा हुआ। एक छोटा सा घर जिसमें मात्र 3 कमरा है और पूरा परिवार उसी छोटे से घर में रहते है। अंकिता की मां की मृत्यु आज से डेढ़ साल पहले कैंसर के कारण हो चुकी है और उसका एक भाई है जो अभी पढ़ाई कर रहा है। उसकी एक बडी बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। सबसे दुखद यह कि उसकी एक दादी जो लगभग 75 साल की है लेकिन उन्हें वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है। इस कारण दुमका जिला प्रशासन पर एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर 75 साल की वृद्धा का आज तक वृद्धा पेंशन क्यों नहीं किया गया।

मुलाकात के बाद यह प्रतीत हुआ कि उसकी हत्या शाहरूख अंसारी ने ही किया है। कुछ लोग इस घटना को ऑनर किलिंग बता रहे थे लेकिन दावे के साथ कहा जा सकता है कि यह घटना ऑनर किलिंग का नहीं है जो हम लोगों के जांच पड़ताल में सामने आया है। क्योंकि अंकिता सिंह के पिताजी इतने सीधे-साधे व्यक्ति हैं कि वे अंकिता सिंह के साथ कुछ कर ही नहीं सकते। अंकिता सिंह की हत्या सिरफिरे शाहरूख अंसारी ने ही किया है। कहा गया कि राष्ट्रीय यादव सेना मांग करती है कि अविलंब ऐसे दरिंदों को फांसी दिया जाए।

Related Articles

Back to top button