Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

दलितों पर अत्याचार और शोषण के खिलाफ भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने दिया धरना

दलितों पर अत्याचार और शोषण के खिलाफ भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने दिया धरना

दलितों पर अत्याचार और शोषण के खिलाफ भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने दिया धरना

 

गिरिडीह: मनोज कुमार।

 

गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के बैनर तले पलामू के पांडू क्षेत्र में 50 दलितों को बेघर करने के विरोध में अंबेडकर चौक पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष रण बहादुर पासवान की अध्यक्षता में दिया एक दिवसीय धरना ।

धरना के माध्यम से हो रहे दलितों पर अत्याचार और शोषण के खिलाफ वही पलामू के पांडू क्षेत्र में 50 दलितों को घर से बेघर करने के विरोध में सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए उन्होंने मांग किया की बेघर हुए दलित परिवारों को जल्द न्याय मिले अगर न्याय नहीं मिलता है तो भारतीय जनता पार्टी

अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता वहां जाकर एक एक ईट लगाकर उन्हें बसाने का काम करेगा ।वही कार्यक्रम में जमुआ विधायक केदार हाजरा ,अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील पासवान ,पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान ,अरुण हाजरा ,गोविंद तुरी, अमित पासवान, रिंकू रजक, सहित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button