Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

तेलोडीह पंचायत सचिवालय में कार्यकारी समिति की बैठक, स्वच्छता व विकास योजनाओं पर लिए गए अहम निर्णय

पंचायत सचिवालय, तेलोडीह के कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को मुखिया शब्बीर आलम की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

तेलोडीह पंचायत सचिवालय में कार्यकारी समिति की बैठक, स्वच्छता व विकास योजनाओं पर लिए गए अहम निर्णय

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : पंचायत सचिवालय, तेलोडीह के कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को मुखिया शब्बीर आलम की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

बैठक में पंचायत के समग्र विकास, स्वच्छता, शिक्षा और आंगनबाड़ी केंद्रों के सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई अहम निर्णय लिए गए।

स्वच्छता पर विशेष जोर “एक ही नारा, स्वच्छ पंचायत हो हमारा” के संकल्प के साथ पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जन-भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। साथ ही कूड़ा प्रबंधन के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई।

वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना तैयार आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकास योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर चयन किया गया। विशेष रूप से पेयजल एवं स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया।

शिक्षा एवं विद्यालय सुधार पर चर्चा उच्च विद्यालय तेलोडीह (उर्दू) में शिक्षकों की कमी दूर करने, विद्यालय की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल पर तार फेंसिंग लगाने तथा परिसर में पेवर ब्लॉक बिछाने जैसे बुनियादी सुधार कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने पर जोर बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया।

ये रहे उपस्थित सदस्य इस बैठक में पंचायत सचिव शाज़ेब शमीम, उप मुखिया अब्दुल कुद्दुस अंसारी, पंचायत समिति सदस्य शमशाद अंसारी एवं आमिर अली सहित वार्ड सदस्य, शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविकाएं और जल सहिया मौजूद रहीं।
बैठक के अंत में पंचायत के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग और सहभागिता पर बल दिया गया।

Related Articles

Back to top button