Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

तुरी समाज की समीक्षात्मक बैठक में शिक्षा का अलख जगाते हुए समाज को आगे बढ़ाने पर हुई चर्चा 

तुरी समाज की समीक्षात्मक बैठक में शिक्षा का अलख जगाते हुए समाज को आगे बढ़ाने पर हुई चर्चा 

झारखंड प्रदेश तुरी समाज की समीक्षात्मक बैठक में शिक्षा का अलख जगाते हुए समाज को आगे बढ़ाने पर हुई चर्चा 

गिरिडीह, मनोज कुमार।

 

गिरिडीह: झारखंड प्रदेश तुरी समाज की समीक्षात्मक बैठक सोमवार को शहर के बीबीसी रोड स्थित होटल कलश उत्सव भवन में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड प्रदेश तुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष चंदन तुरी मौजूद थे।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद तुरी, संगठन प्रभारी तुलसी तुरी, संगठन सचिव उमेश तुरी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्णा तुरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों को बुके देकर किया गया। इस दौरान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीते हुए तुरी समाज के सभी प्रतिनिधियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद तुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष चंदन तुरी ने कहा की तुरी समाज को अगर आगे बढ़ना है तो हम सभी को संकल्प लेकर समाज के हर घर में शिक्षा का अलख जगाना होगा। तभी समाज शिक्षित के साथ साथ सुदृढ़ होगा और आगे बढ़ेगा।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद तुरी ने कहा की तुरी समाज झारखंड की राजनीति में अहम भूमिका निभाते हुए आ रहा है लेकिन तुरी समाज को जो स्थान मिलना चाहिए वह नहीं मिल पा रहा है। लेकिन हम तुरी समाज के लोग अपना हक लेने जानते है और अपना हक लेकर रहेंगे। मौके पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रभा देवी,सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप तुरी,जिला महामंत्री शिवलाल तुरी,प्रखंड सचिव नकुल तुरी,,मनोज तुरी,गणेश तुरी,सुरेश,प्रकाश,दिनेश तुरी सहित सैकड़ों समाज के लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button