Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

तपोभूमि शिखरजी में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन

तपोभूमि शिखरजी में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन

तपोभूमि शिखरजी में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: जिले के मधुबन तपोभूमि शिखरजी में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखण्ड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। झामुमो आरजेडी और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार झारखंड वासियों से झूठ बोलकर बड़ी-बड़ी बातें और वादे करके सिर्फ सत्ता को कब्जा करने का काम किया है। झारखंड लहूलुहान हो चुका है आए दिन यहां की महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार हो रहा है। चोरी हत्या बलात्कार जैसे मामले लगातार घटित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन चुनाव के पहले लोगों को गुमराह कर सत्ता में आई और सिर्फ अपना खजाना भर रही है। उन्होंने युवाओं को 1 साल में 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था लेकिन आज तक यह बात लागू नहीं हो पाई है। इन्होंने स्थानीय और नियोजन नीति को अब तक स्पष्ट नहीं कर पाया है जो चिंता का विषय है। आदित्य साहू ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहां की कांग्रेस के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर थी। 2014 में मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में बनी भाजपा की सरकार ने भारत को आज विश्व के सभी देशों में एक अलग पहचान देने का काम किया। आज विदेशों में भी बड़े ही गर्व से भारत का नाम लिया जाता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देशवासियों को शौचालय रसोई गैस कनेक्शन आयुष्मान भारत स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में सेना भी मजबूत हुई है।

केंद्र सरकार की और से कई योजनाएं चलाई जा रही है जिससे यहां के गरीब और किसान लाभान्वित हो रहे हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को लाभ हुआ है। वहीं महिलाओं के लिए भी कई आत्मनिर्भर योजनाएं चलाई जा रही है। प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे‌, कामेश्वर पासवान, आदि भाजपाई मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button