Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

डिवाइन स्कूल ने चलाया टीबी उन्मूलन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डिवाइन स्कूल ने चलाया टीबी उन्मूलन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डिवाइन स्कूल ने चलाया टीबी उन्मूलन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

खबर 24 न्यूज डेस्क

हजारीबाग: डिवाइन स्कूल ने चलाया टीबी उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है , अपको बता दे की हजारीबाग जिला के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत गंगपाचो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय यक्ष्मा दिवस पर टीबी उन्मूलन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरकट्ठा स्वास्थ्य केंद्र के विवेक कुमार, रंजीत कुमार और विद्यालय प्राचार्य भानुप्रताप सिंह ने की। प्राचार्य भानुप्रताप सिंह ने कहा कि आप सभी को टीबी उन्मूलन के लिए अपने गांव, घर, मुहल्ले में बचाव और इलाज को लेकर जानकारी देना और जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार करना चाहिए। स्वास्थ्य केंद्र के विवेक कुमार ने बताया कि यक्ष्मा एक संक्रामक रोग है। यह बैक्टीरिया से फैलता है। जब कोई स्वस्थ व्यक्ति किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है, तो उसे भी यह बीमारी हो सकती है। उन्होंने बच्चों को उसके निवारण और उससे बचाव के उपायों को बताया। कहा कि जब किसी को दो सप्ताह तक खांसी बुखार आए तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराना चाहिए। वहां सभी दवाएं मुफ्त में उपलब्ध है। मरीज को पोषण आहार के लिए प्रतिमाह पांच सौ रुपए मिलता है। स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने टीबी उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया। एनसीसी कैडेट्स ने टीबी हारेगा, देश जीतेगा नारों के साथ मार्च पास्ट किया। स्कूल निदेशक आईपी भारती ने कहा कि हमें टीबी को हराने के लिए दृढ़ संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम में कपका पंचायत मुखिया कमल किशोर, प्रीति प्रभा, संगीता यादव, काशीनाथ महतो, राना तेजस्वी, राजीव मोदी, शबनम खातुन, सुलेखा मोदी, राधा कुमारी, पुनम कुमारी, अनिल उपाध्याय, सी वेलू शामिल थे।

कृपया शूरू ऐप पर मेरी पोस्ट को लाइक और कमेंट करें और अपने नगर में लोकप्रिय होने में मेरी मदद करें।

Related Articles

Back to top button