Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़

टेलर चालक अरविंद सिंह का शव, हत्या की आशंका

मोहुल बागान कोलोनी मोड़ समीप सैलून के पीछे मिला टेलर चालक अरविंद सिंह का शव

मोहुल बागान कोलोनी मोड़ समीप सैलून के पीछे मिला टेलर चालक अरविंद सिंह का शव, हत्या की आशंका

धनबाद: मलय गोप 

धनबाद: गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत मोहल बागान कोलोनी मोड़ समीप चंदन कुमार शर्मा के सैलून दुकान के पीछे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग शव को देखने के लिए पहुंचे। देखा कि एक व्यक्ति जिसके दाहिने हाथ पर गोदना से अरविंद सिंह लिखा हुआ है तथा चित अवस्था में पड़ा हुआ है। जिसके कान व मुंह से खून निकल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एग्यारकुंड उत्तर पंचायत मुखिया काकुली मुखर्जी, चिरकुंडा सर्किल इंस्पेक्टर योगेंद्र पासवान, गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी संजय उरांव दलबल के साथ पहुंचे। घटना स्थल एवं इसके पूर्व हुई घटना की जानकारी ली।

घटना के संबंध में दुकानदार दिलीप साव ने बताया कि मृतक अरविंद सिंह के साथ दो और लोग थे। जो शुक्रवार की शाम शराब के नशे में आकर खाना मांगे। हम खाना देने ही जा रहे थे कि मृतक गिर पड़ा। उसके बाद हमने खाना देने से मना कर दिया। उसके बाद तीनों आपस मे झड़ते हुए चले गए। सुबह पता चला कि सैलून के पीछे उसी में से एक व्यक्ति मरा पड़ा हुआ है। मौके पर उपस्थित मुखिया काकुली मुखर्जी ने बताया कि मृतक पास में कुमारधुबी स्टील प्लांट में बड़बिल कोलकाता से सामान लेकर आया था। उसके साथ दो अन्य लोग भी थे शाम को गाड़ी खाली नहीं होने के कारण यह लोग फैक्ट्री से खाना खा कर लौट रहे हैं। कह कर निकले।

उसके बाद तीनों लोग फैक्ट्री वापस नहीं। मृतक अरविंद सिंह भोजपुर आरा बिहार का रहने वाला है। उसके परिवार वालों को सूचित कर दिया गया। वही गलफरबाड़ी पुलिस शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button