Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन गिरिडीह की गई बैठक

झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन गिरिडीह की गई बैठक

 

झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन गिरिडीह की गई बैठक

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन गिरिडीह की एक बैठक गुरुवार को झंडा मैदान में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में सर्वप्रथम गिरिडीह जिले में पर्याप्त सक्रिय 930 गृह रक्षक रहने के बावजूद 1 मार्च को मुख्यालय द्वारा पुनः 708 जवानों की बहाली हेतु विज्ञापन निकाली गई है, जिसका विरोध किया गया। इस बाबत होमगार्ड एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि ग्रामीण और शहरी मिलाकर जिले भर में 1638 जवानों की स्वीकृत पद है। इनमें से 930 गृह रक्षक सक्रिय है जो काम करने लायक है। अभी जिले भर में 342 गृह रक्षकों की ड्यूटी है। वर्तमान समय में गृह रक्षक 4 महीने ही ड्यूटी कर पाते है। यदि फिर से 708 गृह रक्षकों की बहाली हो जाती है तो बेरोजगारी और गृह रक्षकों को तंगी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार,मुख्यालय और प्रशासन से निकाली गई विज्ञापन को रद्द कर बहाली पर रोक लगाने की मांग की। बैठक में विनोद सिंह लक्ष्मण राय नरसिंग तिवारी गोविंद सिंह चंदन सोलंकी रामानंद सिंह श्याम राय आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button