Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड भाषा संघर्ष समिति ,रैली के रूप में एकजुट होकर बिरसा चौक पहुंचे।

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड भाषा संघर्ष समिति ,रैली के रूप में एकजुट होकर बिरसा चौक पहुंचे।

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड भाषा संघर्ष समिति ,रैली के रूप में एकजुट होकर बिरसा चौक पहुंचे

 

गिरीडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड भाषा संघर्ष समिति गिरिडीह में मनदीप शर्मा के अध्यक्षता में दर्जनों की संख्या में भाषा संघर्ष समिति सह 1932 के खतियान से जुड़े संघर्ष समिति मोर्चा के सदस्य सिहोडीह आम बागान में उपस्थित होकर रैली के रूप में एकजुट होकर बिरसा चौक पहुंचे। सभी सदस्यो ने सर्वप्रथम भगवान बिरसा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस उपरांत मनदीप शर्मा ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के पद चिन्हों पर चलकर झारखंड को समृद्धि बनाना है। राज्य के सभी युवाओं को इन के पद चिन्हों एवं आदर्शों पर चलकर झारखंड की एकता एवं समृद्धि के लिए तत्पर्य रहना चाहिए। अपने अधिकारों और कर्तव्यों के लिए हमेशा संघर्षशील रहना चाहिए।

समिति के सदस्य मंटू यादव ने कहा की हमारा झारखंड आज 22 वर्षों का हो गया है। झारखंड राज्य खनिज संपदा से परिपूर्ण है। फिर भी कहीं ना कहीं राज्य वासी पिछड़ रहे हैं।

धर्मेंद्र कुमार (अधिवक्ता) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा राज्य के बेहतरी के लिए युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है। तभी हम सब राज्य वासी अपने राज्य को अवल राज्य के श्रेणी में पहुंचा सकेंगे।

इस कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी श्याम कुमार, राजेश वर्मा ‘मृदुल’, सुभाष कुमार, जितेंद्र चौधरी, ढालो दास, प्रदीप कुमार ‘टिंकू’, शिवनंदन राम, केदार वर्मा चुनमुन राम, विनोद यादव, छोटु रजक, दिनेश कुमार, रितेश शर्मा, रोशन कुमार, भुनेश्वर चौधरी, रोहित कुमार, अली रजा, मृत्युंजय सिंह, रतन शर्मा अमन यादव सुरेंद्र शाह, उमेश आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button