Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ  के बैनर तले चार सूत्री मांगों को लेकर झंडा मैदान से विशाल रैली निकाली गई।

झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ  के बैनर तले चार सूत्री मांगों को लेकर झंडा मैदान से विशाल रैली निकाली गई।

 

झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ  के बैनर तले चार सूत्री मांगों को लेकर झंडा मैदान से विशाल रैली निकाली गई।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला शाखा गिरिडीह के बैनर तले चार सूत्री मांगों को लेकर गुरूवार को झंडा मैदान से विशाल रैली निकाली गई। इस रैली में जिले भर की 2000 सेविका सहायिका बहने शामिल हुई। अपनी मांगों को लेकर सहियाओ ने आवाज को बुलंद करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन की। रैली टावर चौक कालीबाड़ी चौक पदम चौक रेलवे स्टेशन गांधी चौक बड़ा चौक हुटी बाजार होते हुए बस स्टैंड से बढ़कर पुनः झंडा मैदान पहुंची। रैली के प्रारंभ में राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह रघुनंदन विश्वकर्मा ने संबोधित किया। श्री सिंह ने संबोधित करते हुए कहा झारखंड के वर्तमान परिवेश में शिक्षा चिकित्सा निर्वाचन पंचायत सामाजिक योजना का कार्य सरकार मात्र सहायिका को 5000 एवं सेविका को 10000 में 24 घंटे कार्य करा कर भुगतान करती है। 15 से 20 वर्षों में यह महिला यहां तक पहुंची है। इस वृद्धि की गति से ऐसा लगता है एक और भारत सरकार दूसरी ओर राज्य सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ एवं मंगनी खटाओं के सिद्धांत पर चल रही है।

झारखंड सरकार को तत्काल न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मानदेय निर्धारित करते हुए प्राथमिक शिक्षकों के पदों पर असिन करना चाहिए। जिला मंत्री अंशु लता स्वरूप ने कहा सरकार आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का कद्र नहीं करती है तो भविष्य में मांगो की प्राप्ति तक आंदोलन जारी रहेगा। कही की सरकार सत्ता में आने के पहले पारा शिक्षक के तर्ज पर सेवा अस्थाई और अन्य मांग देने की बात की थी। लेकिन हेमन्त सोरेन की सरकार के कार्यकाल साढ़े चार वर्ष से अधिक गुजर चुके हैं लेकिन आज तक मांगों को पूरा नहीं किया गया है।

बताया कि न्यूनतम मजदूरी, महिला प्रवेक्षिका पर 50% का आरक्षण, रिटायर्ड होने पर एक मुफ्त 5 लाख राशि और मांग से संबंधित गारंटी मांग शामिल है। सभा में संघ की सितारा प्रवीण सरिता देवी दिव्या देवी तनुजा कुमारी सविता देवी प्रीति कुमारी अनिता कुमारी जयंती देवी जयंती सितारा बानो वर्षा कुमारी अपनी कुमारी बबीता कुमारी सुगनी देवी पिंकी वर्मा किरण देवी नीलम देवी डिंपल देवी कांति देवी मौसमी बेसरा सुशीला नाग संध्या बेसरा जसोदा देवी मिताली कुमारी सुषमा मरांडी राजमणि सोरेन सोनी कुमारी मदन भगत संजय वर्मा मनोज यादव विनोद कुमार वर्मा समेत कई महिलाएं शामिल थी।

Related Articles

Back to top button