ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा शैक्षणिक पिकनिक का आयोजन
ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा बी.फार्मा एवं डी.फार्मा के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 6 फरवरी को एक शैक्षणिक पिकनिक का सफल आयोजन किया गया।

ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा शैक्षणिक पिकनिक का आयोजन
हजारीबाग : ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा बी.फार्मा एवं डी.फार्मा के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 6 फरवरी को एक शैक्षणिक पिकनिक का सफल आयोजन किया गया। यह पिकनिक बिलगिरी झरना, हजारीबाग के समीप आयोजित की गई।

इस पिकनिक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आपसी समझ विकसित करने का अवसर देना, आपसी सहयोग बढ़ाना तथा कॉलेज के नियम-प्रोटोकॉल को बेहतर ढंग से समझाना था। पिकनिक के दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक वातावरण का भरपूर आनंद लिया और सभी छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे, जिससे छात्र-शिक्षक संबंध और अधिक मजबूत हुए। शिक्षकों के मार्गदर्शन में पूरी यात्रा अनुशासन एवं सुरक्षा के साथ संपन्न हुई।
कॉलेज प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। यह पिकनिक विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव रही और सभी ने इसे खूब आनंद के साथ मनाया।



