जीडी बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में डॉ एम एन सिंह ने किया झंडा तोलन
गिरिडीह, जी डी बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष के साथ मनाया गया I

जीडी बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में डॉ एम एन सिंह ने किया झंडा तोलन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जी डी बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष के साथ मनाया गया I
इस मौके पर गिरिडीह महाविद्यालय गिरिडीह के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ M.N. सिंह द्वारा बतौर मुख्य अतिथि झंडा तोलन की किया गया । इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीनियर कंसलटेंट आईसीएमआर डॉ रजनी कुमारी, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता संतोष शेट्टी महाविद्यालय के अध्यक्ष अजय बगड़िया, निल रतन खेतान, आलोक मिश्रा कार्यक्रम में मौजूद रहे।

महाविद्यालय में बौद्धिक कार्यक्रम रखे गए जिसमें डॉक्टर M.N. सिंह ने स्वतंत्रता का महत्व एवं इसकी चुनौतियों पर अपने विचार रखें। साथ ही उन्होंने स्वर्गीय शिबू सोरेन के झारखंड निर्माण में योगदान को भी बताया । इसी तरह भारत में स्वास्थ्य सेवाओं पर अपने विचार प्रकट किया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि दिशुम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के देहवासन व राजकीय शोक के मध्य नजर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया ।

महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री अजय बगड़िया ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी । साथ ही कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापिका वंदना चौरसिया, रजनी कुमारी, माधुरी कुमारी, वीणा झा, प्राध्यापक आर्गो चटर्जी, आनंद पांडे, अशोक पटेल, बागेश्वर उपाध्यक्ष, मृत्युंजय मिश्रा, अर्णव समांथा, अमित कुमार पंकज गुचछत एवं योग शिक्षिका सोनी कुमारी महाविद्यालय के समस्त प्रशिक्षुगण मौजूद रहे ।कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

इसी तरह मॉडर्न एवं वैदिक स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष के साथ मनाया गया । इस मौके पर डॉ रजनी ने झंडा तोलन किया । विद्यालय में छात्रों से परेड के साथ झंडे की सलामी दी । साथ ही अंग्रेजी हिंदी एवं संस्कृत में भी छात्रों ने भाषण प्रस्तुत किये ।

इस अवसर पर डॉ रजनी ने छात्रों के उत्तम नागरिक बनने पर एवं जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रयास करने की सलाह दी । विद्यालय में भी इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं रखे गए ।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्य लवली मिश्रा मोसली प्रकृति अंजलि पल्लवी प्रियंका रोहित स्नेहा सोनू उमेश अभिषेक आदि शामिल थे


