Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

जिला प्रशासन की ओर से  झंडा मैदान से नशा मुक्ति अभियान को लेकर रन फॉर ड्रग्स फ्री झारखंड मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

जिला प्रशासन की ओर से  झंडा मैदान से नशा मुक्ति अभियान को लेकर रन फॉर ड्रग्स फ्री झारखंड मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

 

जिला प्रशासन की ओर से  झंडा मैदान से नशा मुक्ति अभियान को लेकर रन फॉर ड्रग्स फ्री झारखंड मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को झंडा मैदान से नशा मुक्ति अभियान को लेकर रन फॉर ड्रग्स फ्री झारखंड मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के अलावे काफी संख्या में स्कूल के छात्र छात्राएं व अन्य लोग शमिल हुए। जागरूकता रैली को अपर समाहर्ता दीपक सिंह बिरूआ और खेल अधिकारी अर्जुन बारला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को नशा से दूरी बनाए रखने का अहवान किया गया।मौके पर अपर समाहर्ता दीपक सिंह बिरूआ ने लोगों से नशे से दूरी बनाए रखने का अहवान करते हुए कहा कि नशा सिर्फ घर और परिवार को बर्बाद करता है। इसलिए युवा पीढ़ी को समझना चाहिए की वो खुद और अपने घर के पुरुषो को नशे से दूर रहने को कहे। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि गिरिडीह जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से आज का यह मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है

ताकि इस अभियान के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा सके और लोगों को नशे की चपेट में आने से बचाया जा सके। वहीं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने ने नशा से होने वाले दुष्परिणाम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि नशा से सिर्फ एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि उसका पूरा परिवार प्रभावित होता हैं।मादक पदार्थों के विरुद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button