Breaking Newsताजा खबरबिहार

जिला डेकोरेशन एसोसिएशन का हुआ कमेटी विस्तार संगठन मजबूती पर भी किया गया चर्चा

जिला डेकोरेशन एसोसिएशन का हुआ कमेटी विस्तार संगठन मजबूती पर भी किया गया चर्चा

जिला डेकोरेशन एसोसिएशन का हुआ कमेटी विस्तार संगठन मजबूती पर भी किया गया चर्चा

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह:  जिला डेकोरेशन एसोसिएशन की वार्षिक अधिवेशन सह सत्र 2022 25 के लिए नई कार्य समिति के गठन को लेकर साहू सदन भवन में एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश पदाधिकारी के अध्यक्ष मोहित सोंधी,सुशील वर्मा, महामंत्री विकास चंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, बोकारो जिला के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, सचिव योगेंद्र प्रसाद, चाईबासा जिला से अजय प्रसाद, हजारीबाग जिला के अध्यक्ष सागर कुमार, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा बारी-बारी से दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसके बाद नए सत्र के लिए कार्य समिति का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से मोहम्मद मुख्तार फरीदी को चेयरमैन, संजय कुमार को अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद बर्मन को महासचिव, प्रितपाल सिंह को सचिव, विकास गुप्ता को वरीय उपाध्यक्ष,

अनिल खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष, पवन कंधवे को सह कोषाध्यक्ष समेत अन्य कई लोगों को सह सचिव संगठन मंत्री कार्यकारी अध्यक्ष मीडिया प्रभारी कार्यसमिति सदस्य का पदभार सौंपा गया। नामों की घोषणा के बाद सभी ने बारी-बारी से अपने पद की शपथ ली। इस दौरान सभी का स्वागत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने तन मन से बेहतर कार्य करने की बातें कहीं। साथ ही पदाधिकारियों ने कहा कि मुझे जो पदभार सौंपा गया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मौके पर जिले के कई डेकोरेटर्स और टेंट हाउस के संचालक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button