Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जलापूर्ति कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश,डीसी ने की जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा

जिले में पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर बुधवार को एनआईसी सभागार में उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी।

जलापूर्ति कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश,डीसी ने की जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा

मेदिनीनगर (पलामू) : जिले में पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर बुधवार को एनआईसी सभागार में उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत चल रही योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी एमवीएस (मल्टी विलेज स्कीम)के संवेदकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जलापूर्ति से संबंधित लंबित कार्यों को अविलंब पूरा किया जाए तथा अगले 10 दिनों के भीतर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समयावधि में कार्यों में प्रगति नहीं पाई गई तो विभागीय नियमों के अनुसार जिला स्तर से कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने सभी संबंधित एमवीएस के संवेदकों,कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंताओं को अगले 7 से 10 दिनों के भीतर कार्यों में ठोस प्रगति लाने का निर्देश दिया साथ ही निर्देशित किया गया कि प्रगति की समीक्षा के लिए 10 दिनों के भीतर पुनः बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत शौचालय निर्माण, मॉडल मार्किंग विलेज तथा मॉडल विलेज के सत्यापन सहित अन्य गतिविधियों की भी समीक्षा की गयी। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं विभागीय कर्मियों को इन कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता,सहायक अभियंता,कनीय अभियंता,जिला समन्वयक मौजूद रहे।वहीं वर्चुअल मोड के जरिये सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी व स्वच्छता समन्वयक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button