Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

छह दिनों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी,जाने कब तक रहेगा धरना जारी।

मांगें पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा : पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव 

छह दिनों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी —

मांगें पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा — पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव 

बरकट्ठा: ईश्वर यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव के नेतृत्व में बीते छह दिनों से लगातार अनिश्चितकालीन धरना जारी है। धरना प्रदर्शन के समर्थन में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष चंदन देवी धरना स्थल पहुँची जहाँ मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह ने उन्हें बुकें देकर सम्मानित किया चंदन देवी ने कहा कि जिला प्रशासन यदि आन्दोलनकारियों की मांग को जल्द पूरा नहीं करती है तो मैं भी क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं के साथ धरना पर बैठ जाऊँगी। वहीं चलकुशा पॉवर सब-स्टेशन जो 2020 में शुरू हो जाना था अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग की नींद खुली पॉवर सब-स्टेशन को शुरू करने के लिए तार वगैरह बदला जा रहा है।

आन्दोलनकारियों ने कहा कि जब तक जनहित से जुड़ी 13 सूत्री मांगों को पुरा नहीं किया जाएगा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा।मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, चलकुशा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, रामजीत सिंह, बरकट्ठा पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि मनैया केदार यादव, सलैयडीह मुखिया सुखदेव यादव, वरिष्ठ नेता बाबुलाल बिहारी, पंसस उमेश साव, बिन्देश्वर यादव, संभू यादव, प्रमोद पासवान, मनोहर चौधरी, ओमप्रकाश यादव, मुकेश यादव, दिलीप ठाकुर, किशोरी पाण्डेय, शंकर साव, बिरेन्द्र यादव, धनेश्वर यादव, दशरथ ठाकुर, मनोज ठाकुर, गुलाम रसूल, अरबाज अंसारी, कलीम अन्सारी, शमीम अंसारी, महबूब अंसारी, सलीम अंसारी, इंद्रा यादव समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button