Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

चलकुशा में लगाया गया दिव्यांग जांच शिविर।

चलकुशा में लगाया गया दिव्यांग जांच शिविर।

चलकुशा में लगाया गया दिव्यांग जांच शिविर।

संवाददाता – मुन्ना यादव

 हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चलकुशा मे समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से जिला परिषद सदस्य सविता सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी,बीइईओ किशोर कुमार विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह,बीस सुत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी शामिल होकर इस कार्यक्रम को संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया एवं 6 बच्चों को व्हीलचेयर एवं कीट वितरण किया। वहीं 16 दिव्यांग बच्चों का जांच कर रजिस्ट्रेशन किया गया।

शिविर 3 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों के लिए लगाया गया। चलकुशा प्रखंड में 64 दिव्यांग बच्चों का देख रेख शिक्षक अमित मिश्रा एवं मनीष मिश्रा को सौंपा गया। जांच शिविर में सहायक शिक्षक संघ अध्यक्ष संतोष कुमार प्रधानाध्यापक नौशाद आलम,शिक्षक अशोक चौधरी, कामेश्वर यादव, अनवर हुसैन मुन्ना पासवान, बहादुर पासवान एवं अन्य लोग दिव्यांग शिविर में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button