Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

चलकुशा में अमृत महोत्सव के तहत पूर्व विधायक जानकी यादव ने  निकाले तिरंगा यात्रा…

चलकुशा में अमृत महोत्सव के तहत पूर्व विधायक जानकी यादव ने  निकाले तिरंगा यात्रा...

चलकुशा में अमृत महोत्सव के तहत पूर्व विधायक जानकी यादव ने  निकाले तिरंगा यात्रा…

संवाददाता : मुन्ना यादव

हजारीबाग:चलकुशा प्रखंड़़ क्षेत्र के विभिन्न गाँव में बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया, तिरंगा यात्रा जनमसोती मोड़ से पलमा मोड गोपीडीह, चलकुशा होते हुए मस्केडीह तक यात्रा निकाला गया जिसमें हजारों की संख्या में चलकुशा प्रखंड़ क्षेत्र के महिला एवं पुरुष सम्मिलित होकर 75वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत का महोत्सव के रूप में सम्पूर्ण राष्ट्र मना रहा है, तिरंगा यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया पूर्व विधायक श्री यादव ने कहा कि इस अभियान के तहत केंद्र सरकार ने देशवासियों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है. तिरंगा अभियान को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा हमें उन विरों की याद दिलायेगा, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का स्वपन्न देखा था. पूर्व विधायक श्री यादव ने कहा कि हम उन वीरों के सपने को पूरा करने के लिए इस अभियान को सफल बनाएंगें।

इसी के तहत आज यह तिरंगा यात्रा निकाला गया। पिछले दिनों जयनगर प्रखंड़ में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, और कल दिनांक 14 अगस्त 2022 को बरकट्ठा प्रखंड़ में तिरंगा यात्रा निकाला जायेगा। यह तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए चलकुशा मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, चलकुशा प्रखंड़ प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, चलकुशा उप-प्रमुख समवेत आलम, सलैयडीह मुखिया सुखदेव यादव, मनैया मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, मसकेडीह मुखिया प्रतिनिधि विक्रम सिंह, अलगडीहा मुखिया प्रतिनिधि रामजीत सिंह, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष चलकुशा दशरथ यादव, पूर्व उप-प्रमुख भीखी सिंह, किशोरी पाण्डेय, पंसस सेवाटांड बाबूलाल यादव, पंसस सलैयडीह उमेश ठाकुर, पंसस चलकुशा उमेश साव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि लखन साव, पूर्व पंसस महबूब अंसारी, कुमार रवि, पूर्व उप-मुखिया रमेश पंडित, सूरज यादव, पूर्व उप-मुखिया धानेश्वर पंडित, अनिल यादव बिंदेश्वर यादव, लक्ष्मण यादव, अशगर अंसारी, महेश यादव, पियारी साव, राजेश यादव, संतोष मोदी, महेन्द्र यादव, बिरेन्द्र यादव, शलिम अंसारी, राजू यादव, बाबूलाल शर्मा, भगत जी, कलीम अंसारी, रहमान अंसारी तथा हज़ारों की संख्या में देश प्रेमी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Related Articles

Back to top button