Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा मुखिया एवं विधायक प्रतिनिधि ने किया धोती, साड़ी व लुंगी का वितरण

चलकुशा मुखिया एवं विधायक प्रतिनिधि ने किया धोती, साड़ी व लुंगी का वितरण

चलकुशा मुखिया एवं विधायक प्रतिनिधि ने किया धोती, साड़ी व लुंगी का वितरण

संवाददाता – मुन्ना यादव 

हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम मसानी मे जन वितरण प्रणाली मसानी डीलर केदार यादव के दुकान पर अनुसूचित जाति विकास स्वयं सहायता समूह चलकुशा के डीलर उर्मिला देवी के दुकान पर एवं जन वितरण प्रणाली बाराडीह के डीलर बालदेव यादव के दुकान पर राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजना सोना सोबरन योजना के तहत चलकुशा प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह स्थानीय मुखिया आलोक सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह के द्वारा धोती साड़ी व लुंगी का वितरण किया गया। इस दौरान मुखिया आलोक सिंह ने बताया कि पीएच, अंत्योदय एंव ग्रीन कार्ड के सभी लाभुकों के बीच धोती, साड़ी व लुंगी का वितरण किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके एवज में सरकार के द्वारा निर्धारित राशि के अनुसार प्रत्येक लाभुक से 20 रुपए ली गई। उन्होंने कहा कि पंचायत में कोई भी व्यक्ति सरकारी लाभ से वंचित नहीं रहेगा जो योग्य लाभुक होंगे उन्हें जरूर लाभ मिलेगा। वहीं विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रत्येक लाभ पंचायत के लाभुकों के बीच दिया जाएगा।

मौके पर अशोक दास, वार्ड सदस्य संजय यादव, पूर्व उप मुखिया राजेंद्र यादव,बिजय मोदी एवं अन्य लोग उपस्थित थे‌।

Related Articles

Back to top button