Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

चलकुशा महेंद्र सिंह के 19वीं शहादत दिवस को लेकर हुई बैठक।

चलकुशा महेंद्र सिंह के 19वीं शहादत दिवस को लेकर हुई बैठक।

चलकुशा महेंद्र सिंह के 19वीं शहादत दिवस को लेकर हुई बैठक।

संवाददाता – मुन्ना यादव 

हजारीबाग: चलकुशा भाकपा माले चलकुशा प्रखंड में 16 जनवरी को काॅमरेड महेंद्र सिंह की शहादत दिवस की तैयारी को लेकर मस्केडीह में बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव अशोक चौधरी व संचालन पंचायत सचिव नईम अंसारी ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से राज कमेटी सदस्या सह चलकुशा जिला परिषद सविता सिंह उपस्थित थी। बैठक को संबोधित करते हुए जीप सदस्य ने कही वर्तमान हालात को देखते हुए इस समय शहिद काॅमरेड महेंद्र सिंह के कथन सांप्रदायिकता की चादर ओढ़ कर धीरे-धीरे राजनीतिक में घुसने और आपसी तन बनी को तोड़ते हुए जाति धर्म बढ़ाते हुए सांप्रदायिक ताकत आगे बढ़ रही है इसे रोकने के लिए हम सबों को एकजुट होने की जरूरत है, तभी सांप्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकता है।

प्रखंड सचिव ने कहा कि काॅमरेड महेंद्र सिंह की शहादत दिवस में हमलोग इस प्रखंड से अधिक से अधिक संख्या में चलें शाहिद और उनके रास्ते पर चलकर सांप्रदायिक ताकतों को मुंह तोड़ जवाब दें। यही कॉमरेड महेंद्र सिंह की सच्ची श्रद्धांजलि होगी इस बैठक में प्रखंड कमेटी के सदस्य अलाउद्दीन अंसारी शहजाद अंसारी, ताहिर अंसारी, जमीर अंसारी पंचायत समिति प्रतिनिधि हलीम अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button