Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

चलकुशा भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

चलकुशा भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

चलकुशा भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

संवाददाता : मुन्ना यादव

हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड मुख्यालय के पंचायत भवन के समीप भाजपा मंडल कार्यसमिति को लेकर बैठक का आयोजन किया गया! बैठक के अध्यक्षता अशोक वर्णवाल एवं संचालन कर्ता महामंत्री अजय सिंह के द्वारा किया गया ! बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का निर्णय भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा संकल्प लिया गया!

साथ ही चलकुशा पावर सबस्टेशन को जल्द से जल्द चालू करने को लेकर चर्चा की गई ! अगर बिजली विभाग के द्वारा अभिलंब पावर सबस्टेशन नहीं चालू किया गया तो चलकुशा भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार तरीके से आंदोलन करने का भी निर्णय लिया! मौके पर मंडल उपाध्यक्ष विजय चौधरी,महामंत्री अजय सिंह,श्याम सुंदर यादव,विक्रम सिंह,मुन्ना यादव, सुनील पासवान, रामदेव यादव, वासुदेव यादव, इंद्रदेव चौधरी,गोविंद चौधरी,दीपक मोदी, गोपाल पासवान एवं अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button