Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

चलकुशा प्रखंड बीस सुत्री कार्यालय का किया गया उद्घाटन

चलकुशा प्रखंड बीस सुत्री कार्यालय का किया गया उद्घाटन

चलकुशा प्रखंड बीस सुत्री कार्यालय का किया गया उद्घाटन

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष कमलनयन सिंह, जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव, जिप सदस्य सविता सिंह उपस्थित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी ने किया। शंभूलाल यादव ने कहा कि झारखंड सरकार ने 1932 का खतियान को स्थानियता का आधार बनाया, एससी, एसटी, ओबीसी वर्गों के आरक्षण को बढाया।

झारखंड सरकार ने दोनों का प्रस्ताव विधानसभा सदन से पारित कराकर केंद्र भेज दिया है यदि केंद्र प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगाती है तो झारखंडयों के साथ सौतेला व्यवहार होगा। कोरोना काल में हमारी सरकार ने अडिग होकर मुकाबला किया प्रवासी मजदूरों को वापस घर लाने का काम किया। झामुमो ने आंदोलन के जरिए महाजन प्रथा को खत्म किया।

गैरमजरूवा जमीन का रसीद जल्द निर्गत किया जाएगा। चलकुशा प्रखंड जिला का सबसे सुदुरवर्ती क्षेत्र है इसलिए चलकुशा प्रखंड को झारखंड मुक्ति मोर्चा गोद लेने का काम किया है। झामुमो केंद्रीय बुद्धिजीवी मंच अध्यक्ष कमलनयन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वादा किया है चलकुशा को कोडरमा जिला में शामिल किया जाएगा। सरकार की व्यस्तता के कारण अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन जैसे ही सरकार की व्यस्तता कम होगी चलकुशा को कोडरमा जिला में शामिल किया जाएगा। झारखंड प्रदेश का दुर्भाग्य रहा है कि जब से अलग राज्य बना है गलत हाथों में चला गया। वर्तमान में सरकार बेहतर काम कर रही है।

समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार के द्वारा विकास पहुंचाना उनकी समस्याओं को समझना एवं निदान करने के लिए ही 20 सूत्री कमिटी का गठन किया गया है। जिप सदस्य सविता सिंह ने चलकुशा पावर सब स्टेशन का उद्घाटन के बाद भी लोगों को बिजली नहीं मिलने का मामला उठायी। मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button