Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

चलकुशा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का किया गया आयोजन। पूर्व विधायक ने किया सम्मानित

चलकुशा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का किया गया आयोजन। पूर्व विधायक ने किया सम्मानित

चलकुशा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का किया गया आयोजन। पूर्व विधायक ने किया सम्मानित

संवाददाता: मुन्ना यादव

हजारीबाग:चलकुशा -प्रखड मुख्यालय के निकट चलकुशा पंचायत भवन में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरकट्ठा पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी, जिप सदस्य सविता सिंह प्रमुख नीतू कुमारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष दशरथ यादव व संचालन अनुज रवि ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ।पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव पूर्व जीप उपाध्यक्ष चंदन देवी जिप सदस्य सविता सिंह प्रमुख नीतू देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया जिसके बाद सभी मुख्य अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया गया। जानकी यादव ने सभी नवनिर्वाचित जिप सदस्य सविता सिंह प्रमुख नीतू देवी उपप्रमुख शमशेर आलम मुखिया आलोक सिंह, सुखदेव यादव, कुमार अंशु, उर्मिला देवी, किरण देवी, ललिता देवी, सविता देवी, अंजना देवी, लखिया देवी पंचायत समिति सदस्य गायत्री देवी, बाबूलाल यादव शंकर साव,उमेश ठाकुर, शमीम अंसारी एवं सभी वार्ड सदस्यों एवं साथ ही पत्रकार मुन्ना यादव,विक्रम सिंह, धीरेंद्र शर्मा, अशोक चौधरी,इजहार हुसैन सभी को साॅल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक ने सभी जनप्रतिनिधियों को कहा की अपना शक्ति जिम्मेवारी एवं कार्य को समझें और उसका सही इस्तेमाल करें।


मौके पर रामदेव यादव ,केदार यादव, विक्रमादित्य सिंह, बासुदेव यादव, रामजीत रजक, उमेश साव, अब्दुल हलीम अंसारी, रामजीत चौधरी, दीपू चौधरी, शिव कुमार सिंह एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button