Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

चलकुशा छठ घाट सीढ़ी का मुखिया आलोक सिंह ने किया उद्घाटन

चलकुशा छठ घाट सीढ़ी का मुखिया आलोक सिंह ने किया उद्घाटन

चलकुशा छठ घाट सीढ़ी का मुखिया आलोक सिंह ने किया उद्घाटन

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड अंतर्गत चलकुशा राजा तालाब भंडरा आहार छठ घाट में सीढी निर्माण कार्य का उद्घाटन विधिवत नारियल फोड़कर चलकुशा मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह ने किया। सिढी 261000 रूपए की लागत से बनाया गया।

सीढ़ी निर्माण होने से सभी ग्रामीण काफी उत्साहित थे वहीं मुखिया आलोक सिंह ने कहा कि इस छठ घाट में जगह कमी होने के कारण हमारी छठ व्रत धारी माताएं को काफी कठिनाई की सामना करना पड़ता था। उसी को देखते हुए हमने यहां पर सीढ़ी निर्माण किया। और आने वाले समय में इस छठ घाट को मैं और भी सुंदर बनाने का प्रयास करूंगा। विकास का कार्य जारी है मैं हर संभव प्रयास करूंगा कि मेरे पंचायत में सर्वांगीण विकास है। मौके पर

चलकुशा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि उमेश साव, पूजा समिति अध्यक्ष पिकू सिंह, वार्ड सदस्य सिकंदर यादव, बराडीह वार्ड सदस्य संजय यादव, लाभुक समिति अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, धीरेंद्र कुमार पांडेय, कामेश्वर यादव, विजय मोदी, राहुल यादव, गौरी शंकर ठाकुर काफी संख्या में महिला और पुरुष शामिल थे।

Related Articles

Back to top button