Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरराजनीति

चलकुशा अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर हमला होने से बाल-बाल बचा। 

चलकुशा अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर हमला होने से बाल-बाल बचा। 

चलकुशा अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर हमला होने से बाल-बाल बचा। 

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष विभिन्न 13 सूत्री मांगों को लेकर बरकट्टा पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव के नेतृत्व में हो रहे अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर हमला होने से बाल-बाल बचा। ज्ञात हो कि 14 सितंबर से लगातार अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। धरना का 13 दिन हो चुकी है लेकिन अभी तक मांगे पूरी नहीं हुई है। चलकुशा मुखिया संघ के अध्यक्ष सह धरना के अध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को रात हमलोग धरना स्थल पर विश्राम

कर रहे थे तभी 11:00 बजे रात अचानक से चार स्कॉर्पियो से लगभग 10 से 15 लोग धरना स्थल पर आ गये जिसके बाद हमलोग हल्ला बोल करने लगे कौन है कौन है उसके बाद उनलोग वहां से आनन-फानन में भाग गए। तत्पश्चात हम लोग हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को सूचना दिए सूचना देने के बाद चलकुशा पुलिस को धरना स्थल पर भेजा गया उन्होंने कहा इसकी जांच कर दोषियों को पकड़ा जाए। वहीं पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कहा की धरना स्थल पर बहुत बड़ी घटना घट सकती थी लेकिन हमलोग बाल-बाल बच गए।

और उन्होंने कहा कि जब तक हम लोगों की मांगे पूरी नहीं होती तब तक धरना स्थल से नहीं उठेंगे और हम लोगों की सुरक्षा देना पुलिस प्रशासन की दायित्व है। पूर्व विधायक प्रतिनिधि केदार यादव ने पुलिस प्रशासन से कड़ी सुरक्षा की मांग किये। पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष दशरथ यादव ने कहा जब तक हमलोगों की 13 सूत्री मांगे पूरी नहीं होती तब तक धरना स्थल से नहीं उठेंगे। मौके पर सलैयडीह मुखिया सुखदेव यादव, बिंदेश्वर यादव, सिकंदर यादव, आशीष पंडित, रविंद्र यादव, जगरनाथ राणा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button