Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षा

गौशाला मे छप्पन भोग कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

गौ भक्तों ने श्रद्धा के साथ गौ माता को खिलाएं विभिन्न प्रकार के व्यंजन।

गौशाला मे छप्पन भोग कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

  1. गौ भक्तों ने श्रद्धा के साथ गौ माता को खिलाएं विभिन्न प्रकार के व्यंजन।

गौ भक्तों की उत्साह को देखकर मन प्रसन्न हुआ :– चंद्र प्रकाश जैन।

हजारीबाग: शहर में पिछले कई दिनों से लगातार भक्ति भाव का माहौल देखने को मिल रहा है प्रचंड गर्मी के बीच भी लोगों की आस्था बनी हुई है। इसी आस्था के बीच शहर से 12 किलोमीटर दूर स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी द्वारा संचालित हजारीबाग गौशाला परिसर में मंगलवार को दोपहर 2:00 से भव्य छप्पन भोग का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत सर्वप्रथम राधा कृष्ण मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के उपरांत प्रारंभ हुआ। जिसके बाद सभी गौ भक्तों ने गौ माता को भोग लगाया। छप्पन भोग में गौ भक्तों की उत्साह काफी देखने को मिली। गौ भक्तों के साथ उनके बच्चे भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

छप्पन भोग व्यंजन में गुड, उरद दाल, मसूर दाल, रोटी, पुरी,चोकर, जलेबी, बुंदिया सहित अनेकों प्रकार के व्यंजन का भोग लगाया गया।

मौके पर हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक सह पूर्व सचिव गौशाला चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने से गौ भक्तों में काफी प्रसन्नता होती है।कार्यक्रम के दौरान गौ भक्तों की उत्साह को देखकर मन प्रसन्न हुआ। प्रचंड गर्मी में भी लोग गौशाला परिसर पहुंचकर गौ माता को आस्था के साथ भोग लगाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी गौ भक्तों का बहुत-बहुत साधुवाद।

मौके पर बजरंग अग्रवाल, फतेहचंद अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, संजय कुमार,रितेश खण्डेलवाल,प्रणीत जैन,विकाश तिवारी,विकाश केशरी,लता जैन,मेघा जैन,मंजू जैन,स्वेता अग्रवाल, प्रिशा जैन, अर्हम जैन,अर्शिव जैन,अंकुर जैन सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button