Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

गौरियाकरमा में कांग्रेस की पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, मनोज कुमार बने अध्यक्ष व मो क्यूम अंसारी बने सचिव

4 दिसम्बर को पंचायत में निकाली जाएगी भारत जोड़ो यात्रा, पार्टी के विचारों को जनजन तक पहुंचाना है लक्ष्य

गौरियाकरमा में कांग्रेस की पंचायत स्तरीय बैठक सम्पन्न, मनोज कुमार बने अध्यक्ष व मो क्यूम अंसारी बने सचिव

4 दिसम्बर को पंचायत में निकाली जाएगी भारत जोड़ो यात्रा, पार्टी के विचारों को जनजन तक पहुंचाना है लक्ष्य

हजारीबाग/बरही : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत रविवार को बरही प्रखण्ड के गौरियाकरमा पंचायत में कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी की अध्यक्षता में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित की गई।

 

कार्यक्रम में सर्वसम्मति से मनोज कुमार को पंचायत का अध्यक्ष व मो क्यूम अंसारी को सचिव बनाया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने कहा कि 4 दिसम्बर को पूरे पंचायत में भारत जोड़ो यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जहां कांग्रेस पार्टी के विचारों को जनजन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं, बल्कि एक सोच और विचारधारा है। कांग्रेस पार्टी की सोच और विचार धारा को आगे बढ़ाने के लिए हम सब को प्रतिबद्घ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले देश को धर्म के नाम पर बांटा और अब जात-पात के नाम पर बांट रही है, जबकि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकालकर लोगों को जोडऩे का काम कर रहे हैं, कोई विपक्षी नेता ऐसा नहीं जो पांच महीने सड़कों पर कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक पैदल यात्रा कर सके, यह केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं।

मौके पर मंडल अध्यक्ष रघुवीर यादव, मनोज कुमार, महेश यादव, मो मनौवर, मो सेराज, मो शमीम, मो क्यूम अंसारी, मो हकीम अंसारी, राजेश कुमार वर्मा, बिनोद कुमार, रवि कुमार, सकलदेव पांडेय, कैलाश यादव, सुरेश प्रसाद कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, शैलेष यादव, विक्रम यादव, राजकुमार यादव, पम्मी देवी, मनी राज, मो कलाम, मो एजाज, मो रिजवान, मो साजिद, हरि प्रसाद यादव, मो मजीद अंसारी, सुरेश यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button