Breaking Newsझारखण्डताजा खबरशिक्षा

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल रागडीह मे निकाली गई प्रभात फेरी

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल रागडीह मे निकाली गई प्रभात फेरी

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल रागडीह मे निकाली गई प्रभात फेरी

संवाददाता: मुन्ना यादव

हजारीबाग:चलकुशा  प्रखंड अंतर्गत गैलेक्सी पब्लिक स्कूल रागडीह में निकाली गई प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा। आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियाँ चलकुशा प्रखंड के विभिन्न जगह एवं सरकारी,गैर सरकारी विद्यालयों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। वहीं गैलेक्सी पब्लिक स्कूल रागडीह के छात्र-छात्राओं के द्वारा भी प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे हर घर में तिरंगा झंडा लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभात फेरी स्कूल प्रांगण से पलमा, रागडीह, हुस्सैन नगर होते हुए निकाली गई। लोगों को 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक अपने घरों के ऊपर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।इसके दौरान कई सामाजिक संदेश देने का प्रयास किया गया। मौक़े पर स्कूल संचालक रघुनन्दन साव, महेश साव, प्रधानाध्यापक, शिक्षक, ग़ैर-शिक्षक एवं स्कूल के छात्र छात्राओं समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button