Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीतिलाइव न्यूज़

गिरिडीह में हुआ सिहोडीह चैंपियन ट्रॉफी का उद्घाटन।

पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने किया उदघाटन।

गिरिडीह में हुआ सिहोडीह चैंपियन ट्रॉफी का उद्घाटन।

पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने किया उदघाटन।

 गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह :  सिहोडीह के आम बागान में सिहोडीह चैंपियन ट्रॉफी का उद्घाटन पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने बल्लेबाजी कर किया। इस उदघाटन के मौके पर आजसू के जिला अध्यक्ष गुडडू यादव भी मौजूद रहे।

 

इस चैंपियन ट्राफी में 16 टीमो ने हिस्सा लिया है। आज के उद्घाटन मैच साई इलेवन बरगंडा और माही इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें साईं क्लब ने मैच जीत कर आज अपना कब्जा किया।

मौके पर पहुँचे पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि इस मैदान में इस तरह के खेल का आयोजन होने से आस पास के रहने वाले बच्चों में खेल के प्रति जागरूक होते हैं, उन्होंने कहा कि सरकार अगर इस मैदान में मिनी स्टेडियम का निर्माण करवाये तो यह छेत्र खेल के प्रति अग्रसर होगी और प्रतिभावान खिलाड़ी इस मैदान से निकलेंगे और झारखंड के नाम रौशन करेंगे।

मौके पर वार्ड पार्षद अशोक राम,  समाजसेवी प्रमोद स्वर्णकार, संदीप शर्मा पूर्व मुखिया के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button