Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

गिरिडीह द्वारा होटल मीर रेजीडेंसी भण्डारीडीह, में प्रोजेक्ट किक ऑफ इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया।

गिरिडीह द्वारा होटल मीर रेजीडेंसी भण्डारीडीह, में प्रोजेक्ट किक ऑफ इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया।

 

गिरिडीह द्वारा होटल मीर रेजीडेंसी भण्डारीडीह, में प्रोजेक्ट किक ऑफ इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: टी.डी.एच. नीदरलैंड, चिल्ड्रेन ऑफ इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से जागो फाउंडेशन ,गिरिडीह द्वारा होटल मीर रेजीडेंसी भण्डारीडीह, में प्रोजेक्ट किक ऑफ इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था सचिव बैद्यनाथ ने कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि टी.डी.एच. नीदरलैंड के सहयोग से तिसरी प्रखण्ड के 25 गांवों में पिछले पाँच वर्षों से बाल श्रम का उन्मूलन हेतु कार्य किया जा रहा है। नये वर्ष 2023 में तिसरी प्रखण्ड में 12 गाँव एवं कोडरमा जिला के कोडरमा प्रखण्ड से 8 गांव कुल 20 गांवों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है।

इस कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी जीतु कुमार, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पूजा सिन्हा, तिसरी प्रखण्ड के महिला सुपरवाइजर अर्चना सिंह, टी.डी.एच. नीदरलैंड के श्री मार्कण्डेय मिश्रा, जे. दीनाबन्धु ने अपने -अपने विचार रखकर बच्चों को प्रोत्साहित किये।

बाल मंच के बच्चे, सेविका एवं सहिया, वार्ड सदस्य ने भी अपने -अपने क्षेत्र के अनुभव को बताया। कार्यक्रम के दौरान नये एवं पुराने कार्यकर्ताओ का परिचय कराया गया।

अंत में धन्यवादज्ञापन बिरेन्द्र कुमार वर्ना के द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button