Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह जिले के गांडेय विधानसभा में परिवर्तन यात्रा सभा का आयोजन किया गया।

गिरिडीह जिले के गांडेय विधानसभा में परिवर्तन यात्रा सभा का आयोजन किया गया।

 

गिरिडीह जिले के गांडेय विधानसभा में परिवर्तन यात्रा सभा का आयोजन किया गया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: सोमवार को गिरिडीह जिले के गांडेय विधानसभा में परिवर्तन यात्रा सभा का आयोजन किया गया। यह सभा गांडेय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के पास की गई। सभा में बतौर मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। वहीं इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय, जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री मुनिया देवी, दिलीप वर्मा, जिलाध्यक्ष महादेव दूबे प्रदेश कर समिति सदस्य सुरेश साव, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव जयप्रकाश वर्मा लक्ष्मण स्वर्णकार जयप्रकाश मंडल यदुनंदन पाठक कुलेश्वर वर्मा मनोज वर्मा मनीष कुमार समेत कई पार्टी नेता मौजूद थे।

सभा के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर गरजे। इस दौरान उन्होंने राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के जरिए राज्य सरकार के नाकामियों का पोल खोला जा रहा है। आगामी चुनाव में जनता राज्य में परिवर्तन कर भाजपा की सरकार बनाएगी।

Related Articles

Back to top button