Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह जिला कर्मचारी शिक्षक मजदूर समन्यव समिति के द्वारा कन्वेंशन आयोजित किया गया

गिरिडीह जिला कर्मचारी शिक्षक मजदूर समन्यव समिति के द्वारा एल आई सी कार्यालय परिसर में चार लेबर कोड पर एक कन्वेंशन का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू थे l

गिरिडीह जिला कर्मचारी शिक्षक मजदूर समन्यव समिति के द्वारा कन्वेंशन आयोजित किया गया मुख्य अतिथि माननीय मंत्री सुदीव्य कुमार जी उपस्थित थे

गिरिडीह : जिला कर्मचारी शिक्षक मजदूर समन्यव समिति के द्वारा एल आई सी कार्यालय परिसर में चार लेबर कोड पर एक कन्वेंशन का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू थे l विशिष्ट अतिथि के रूप में सीटू के झारखंड राज्य महासचिव काम0 विश्वजीत देव अतिथि के रूप में बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के महासचिव जे सी मित्तल, INTUC State Vice Chairman श्री अशोक कुमार सिंह ,बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के सगंठनिक सचिव अनुराग मुर्मू मदन पाठक सहायक सचिव दुर्गा सिंह उपस्थित थे l

कार्यक्रम की अध्यक्षता मृदुल कांति दास तथा नेतृत्व समन्वय समिति के संयोजक धर्म प्रकाश ने किया l
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए धर्म प्रकाश ने कहा कि अभी केंद्र सरकार के द्वारा चार श्रम संहिता सदन से पास कर रखा है जिसे 1 अप्रैल 2026 से लागू करना हैं l अगर यह श्रम संहिता लागू हो गया तो कर्मचारियों का मौलिक अधिकार हड़ताल करना मुश्किल हो जाएगा l

मुख्य अतिथि माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि अभी जो देश की स्थिति हैं उसके लिए हम सभी जिम्मेवार हैं l सरकार कॉरपोरेट के पक्ष में नीतियां बना रही हैं l आमजन, कर्मचारी वर्ग , मजदूर किसान परेशान हैं l इसके लिए तमाम संगठनों को मजबूती के साथ इन नीतियों के खिलाफ संघर्ष करना होगा l इसलिए तमाम संगठनों तथा लोगों से अपील है कि आप सभी संगठित होकर संघर्ष करे l 12 फरवरी को आहूत एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को राज्य सरकार का नैतिक समर्थन हैं l

सीटू के राज्य महासचिव विश्वजीत देव ने कहा कि चारों लेबर कोड श्रमिक विरोधी है तथा कॉरपोरेट के पक्ष में बनाया गया है l उसने लेबर कोड पर विस्तृत से चर्चा करते हुए कहा कि अगर अपने आस्तित्व और संस्था को बचाना है तो 12 फरवरी के एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल करना होगा l हड़ताल की जानकारी देते हुए कहा कि इस हड़ताल के द्वारा श्रम संहिता को रद्द करने , बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफ डी आई को. को वापस लेने , मनरेगा को पुनः बहाल करने का मांग किया जाएगा l

बीमा कर्मचारी संघ संघ के महासचिव जे सी मित्तल ने कहा कि बीमा कानून संशोधन बिल 2025 के द्वारा विदेशी पूंजी को घरेलू बचत पर पहुंच और नियंत्रण प्राप्त हो जाएगा l इससे ना तो भारतीय अर्थव्यवस्था और ना ही बीमा कराने वाली जनता को कोई लाभ होगा l इस हड़ताल के माध्यम से बीमा क्षेत्र में शत प्रतिशत एफडीआई की सीमा को वापस लेने , वर्ग 3 और 4 में भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ करने आदि मांगो को रखा जाएगा l

अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारी संगठित होकर ही अपनी मांगों को रख सकता हैं l इसलिए सभी श्रमिक संगठन एक मंच पर आकर संघर्ष करे l 12 फरवरी के हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने का आवाहन किए l
कार्यक्रम को बीमा कर्मचारी संघ के मदन पाठक अनुराग मुर्मू, बैंक एम्पलॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के पवन कुमार बरनवाल एन सी बी ई के अभिषेक कुमार बी एस एस आर यूनियन के अभिजीत डान आरजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अनूप कुमार सिन्हा ने संबोधित किया l

कार्यक्रम में बीमा कर्मचारी संघ, बेफी, सीटू , एन सी बी ई , बैंक कर्मचारी संघ, लियाफी, झारखंड आरज्यपत्रित कर्मचारी महासंघ, झारखंड कोल मजदूर यूनियन , डी वाई एफ आई, बी बी एस आर यूनियन आदि संगठनों के 200 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया l

कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय कुमार रोसन कुमार उमानाथ झा विजय कुमार राजेश कुमार सुनील कुमार वर्मा राजेश कुमार उपाध्याय माहेश्वरी वर्मा महफूज अली पंकज कुमार संजय कुमार शर्मा अभय कुमार संजय गुप्ता विजय मंडल प्रदीप साव कृष्ण मुरारी सिंह मुकेश कुमार राय शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित एल आई सी के कर्मचारियों तथा अभिकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा l

Related Articles

Back to top button