Breaking Newsझारखण्डताजा खबरबिजनेसराजनीतिशिक्षा

गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में संथाली भाषा में पी.जी ( M.A) की पढाई प्रारंभ करने की मांग।

गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में संथाली भाषा में पी.जी ( M.A) की पढाई प्रारंभ करने की मांग।

गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में संथाली भाषा में पी.जी ( M.A) की पढाई प्रारंभ करने की मांग।

गिरिडीह : गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में पी जी मे संथाली भाषा में पढ़ाई सुरु करने को लेकर छात्र- छात्राओं द्वारा प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया,ज्ञापन सौंपने वाले छात्र-छात्राओं का कहना था कि संथाली भाषा को एक विषय के रूप में ले कर पढाई कर रहे हैं , क्योंकि संथाली भाषा संविधान की आठवीं अनुसूची की भाषा घोषित हो चुकी है जिसके कारण भाषा के पठन-पाठन में जीविको उपार्जन करने में संथाली भाषा एक महत्वपूर्ण विषय बन गयी है। गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में स्नातक में संथाली विषय में पढ़ने वाले छात्र – छात्राओं की संख्या में दिनों – दिन वृद्धि हो रही है सत्र 2019-2022 में छात्र – छात्राओं की संख्या 56 है, सत्र 2020- 2023 में छात्र- छात्रओं की संख्या 29 है और सत्र 2021 2024 में कुल छात्र- छात्राओं की संख्या लगभग 115 है ।

छात्र – छात्राओं की संख्याओं को देखते हुए हम सभी छात्राओं का कहना है कि यथाशीघ्र संथाली भाषा में पी . जी . की पढाई शुर की जाय।
ज्ञापन सौपने वालो में रिंकी हांसदा, पूनम फ्लोरा हांसदा,ललिता हांसदा, बासमती टुडू, बबिता टुडू, प्रेंम टुडू सहित दर्जनों छात्र- छात्रायें मौजूद थे।।

Related Articles

Back to top button