Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह के नए उप विकास आयुक्त के रूप में दीपक कुमार दुबे ने किया पदभार ग्रहण

गिरिडीह के नए उप विकास आयुक्त के रूप में दीपक कुमार दुबे ने किया पदभार ग्रहण

गिरिडीह के नए उप विकास आयुक्त के रूप में दीपक कुमार दुबे ने किया पदभार ग्रहण

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह :  नए उप विकास आयुक्त के रूप में दीपक कुमार दुबे ने अपना योगदान दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दुबे ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों से परिचय प्राप्त किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाया जा सके, इसके लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिले का बहुमुखी विकास करने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा।

सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि लोगों तक सुविधाएं पहुंच सके। साथ ही जिले में जारी विकास की सभी योजनाओं को गति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सभी से कहा कि जिले के विकास कार्यों में सहयोग की अपेक्षा उन्हें मिलेगी।

Related Articles

Back to top button