Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीतिलाइव न्यूज़

गिरिडीह के द्वारा रेड क्रॉस भवन गिरिडीह में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

गिरिडीह के द्वारा रेड क्रॉस भवन गिरिडीह में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

 

गिरिडीह के द्वारा रेड क्रॉस भवन गिरिडीह में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

गिरीडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के निर्देशानुसार, पतंजलि परिवार रेड क्रॉस नियमित संध्या योग कक्षा गिरिडीह के द्वारा रेड क्रॉस भवन गिरिडीह में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम यहाँ लोगों ने योग प्रणायाम किया। तत्पश्चात योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति,योग शिक्षिका सपना रॉय और सहयोगी शिक्षिका रेखा सिन्हा के द्वारा योग प्रणाम कराया गया। उसके बाद लोगों को गुरु शिष्य परंपरा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियाँ दी गई। बताया गया कि भारतवर्ष में हर युग में गुरु शिष्य परंपरा को सर्वोपरि माना गया है। इसका बखान हमारे पुराणों में किया गया है। मनुष्य रूप में अवतार लेकर देवताओं ने भी गुरु के सरण में ज्ञान प्राप्त किए हैं। महर्षि वेद व्यास जी जिन्हें भगवान का अवतार भी माना जाता है, उसका जन्म दिवस आषाढ़ पूर्णिमा यानी आज के दिन मनाया जाता है ।जो कि आज पतंजलि परिवार पूरे भारतवर्ष में गुरु पूर्णिमा को एक महोत्सव के रूप में आज मना रहे हैं। सोशल मीडिया जिला प्रभारी पुष्पा शक्ति ने अपने उद्बोधन में कहा कि पहला जन्म जहाँ माँ के गर्भ से होता वही दूसरा जन्म गुरु के सानिध्य में ज्ञान प्राप्त करने से होता है। गुरु ही जीवन जीने का सलीका सिखलाते हैं।

योग साधकों द्वारा योग शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही गुरु पूजन किया गया। भजन कीर्तन का दौर चला।

मौके पर लोगों ने अच्छाई को ग्रहण करने व अपने गुरु के सानिध्य में रहकर उनके आज्ञा का पालन करते हुए योग, आयुर्वेद और स्वदेशी का प्रचार प्रसार करने व स्वयं योग नियमित रूप से करने तथा आयुर्वेद व स्वदेशी व्रत पालन को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

मौके पर योग शिक्षिका सपना राय,सोशल मीडिया जिला प्रभारी पुष्पा शक्ति ,सहयोगी शिक्षिका रेखा सिन्हा , एक्टिव कार्यकर्ता जोशी कुमारी,मधु गुप्ता, लता गुप्ता,विद्या गुप्ता,गीता देवी,रीना सिन्हा,झूमा चौधरी,ममता कुमारी,रंजना देवी,संजना बरनवाल,उषा वर्णवाल,संगीता देवी,बबीता वर्णवाल,नीलम देवी,स्वर्णा,प्रियंका बैसखियार, खुशी कुमारी,परी आदि काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button