Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरमहाराष्ट्रराजनीतिलाइफस्टाइल

गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक नारा काफी चर्चा में है आप भी जानिए नारा….

गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक नारा काफी चर्चा में है आप भी जानिए नारा....

गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक नारा काफी चर्चा में है। बाहरी नेता नाए चलतो नाए चलतो। गांडेय विधानसभा में जहां कहीं भी निर्दलीय उम्मीदवार अर्जुन बैठा क्षेत्र भरमन में पहुंच रहे हैं वहां उनके समर्थन में ग्रामीण बाहरी नेता नाए चलतो नाए चलतो नारे के साथ उनका स्वागत कर रहे हैं।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

 गिरिडीह : गुरुवार को गांडेय विधानसभा चुनाव को लेकर निर्दलीय और उम्मीदवार अर्जुन बैठा बेंगाबाद प्रखंड के कई गांवों का भ्रमण करते हुए मोतिलेदा पहुंचे यहां उनके पहुंचते ही ग्रामीणों ने उनके समर्थन में बाहरी नेता नाय चल तो नाय चलतै के नारे के साथ उनका जमकर स्वागत किया।

अर्जुन बैठा ने स्थानीय ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने क्षेत्र में बिना विधायक रहते हुए ही काफी कार्य किया है जिसको लेकर स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन मुझे प्राप्त है। ग्रामीणों के आगरा पर ही उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का मन बनाया और आज जनता के बीच में है। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर वादा खिलाफी करने का भी आरोप लगाया उनकी माने तो उन्होंने वर्षों से भाजपा के साथ रहकर क्षेत्र में कई कार्य किए हैं पर आज उन्हें मौका नहीं दिया गया लेकिन जनता के मांग पर वह जनता के बीच है और उनकी जीत सुनिश्चित है।

इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपने संबोधन में अर्जुन बैठा को अधिक से अधिक मत देकर विधानसभा तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मौके पर अनिल पांडेय, केदार हाजरा, शंकर राणा, महेंद्र पासी, अशोक यादव, प्रमिला देवी समेत भारी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button