Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू समेत कई ने दिखाया रांची गिरिडीह रांची एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी, ट्रेन ने पकड़ा रफ्तार

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू समेत कई ने दिखाया रांची गिरिडीह रांची एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी, ट्रेन ने पकड़ा रफ्तार

न्यू गिरिडीह स्टेशन में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू समेत कई ने दिखाया रांची गिरिडीह रांची एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी, ट्रेन ने पकड़ा रफ्तार

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह:  मंगलवार की सुबह गिरिडीह के लिए एक ऐतिहासिक पल साबित हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी जमुआ विधायक केदार हाजरा, सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद पूर्व विधायक निर्भय कुमार सहबादी और जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी के साथ धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर न्यू गिरिडीह स्टेशन से रांची के लिए चलने वाली ट्रेन 03309 राची इंटरसिटी को रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ डीआरएम कमल किशोर सिन्हा भी रांची गिरिडीह रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के विष्टादम कोच में बैठे, तो हरी झंडी दिखाते ही ट्रेन ने अपना रफ्तार भी पकड़ा। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। ट्रेन को रवाना करने से पूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के अलावे गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, जमुआ विधायक केदार हाजरा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। डीआरएम कमल किशोर सिन्हा, सिनियर डीसीएम अमरेश कुमार, एओएम रजनीश कुमार. कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव, भाजपा नेता महादेव डूबे, संदीप दंगायच, मुकेश जालान, मेयर सुनील पासवान, भाजपा नेता प्रणव वर्मा, विनय सिंह, दिलीप वर्मा, नेत्री पूनम प्रकाश, रंजन सिन्हा, शालिनी वैशखियार , उषा कुमारी, अजय रंजन, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदीप अग्रवाल, निर्मल झुनझुनवाला समेत हजारों की भीड़ स्टेशन में मौजूद थे। रांची गिरिडीह रांची एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू कराने में

इधर इस ऐतिहासिक पल को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा की 152 साल बाद गिरिडीह के यात्री सुविधा में इजाफा हुआ है। और जो भी बदलाव दिख रहा है वो सिर्फ पीएम मोदी और रेल मंत्री के प्रयास से। केंद्रीय मंत्री ने कहा की इस ट्रेन के समय सारिणी में बदलाव की मांग है तो इसे लेकर जल्दी पहल किया जाएगा। जबकि रांची से गिरिडीह के बीच कई स्टेशन में स्टॉपेज की भी मांग है। इस पर भी विचार किया जाएगा। इधर उद्घाटन समारोह को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, सदर विधायक सोनू, सदर विधायक सरफराज अहमद, जमुआ विधायक केदार हाजरा और डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button