केंंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पतरातू में जनप्रतिनिधियों से किया संवाद
विकास के लिए कार्य योजनाओं पर दें ध्यान : अर्जुन मुंडा
केंंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पतरातू में जनप्रतिनिधियों से किया संवाद
विकास के लिए कार्य योजनाओं पर दें ध्यान : अर्जुन मुंडा
रामगढ़ :अभिषेक मिश्रा
पतरातू रामगढ़ : केंंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को पतरातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया।
इससे पूर्व उनके आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने नृत्य-संगीत से अर्जुन मुंडा का अभिनंदन किया और माला पहनाकर कार्यक्रम में उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ केंंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित निवर्तमान बीडीओ देवदत्त पाठक, अंचलाधिकारी शिवशंकर पांडेय, जिप सदस्य राजाराम प्रजापति, पूर्व जिप सदस्य झरी मुंडा, प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी उप प्रमुख बबीता पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
अवसर पर जनप्रतिनिधियों की ओर से बुके और शॉल देकर अर्जुन मुंडा का स्वागत किया। जनसंवाद में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र से जुड़ी जनसमस्याओं पर अपनी बात रखी। अपने संबोधन में केंंद्रीय मंत्री अर्जुन ने पंचायतों के विकास के लिए सही तरीके कार्ययोजना बनाने को लेकर जरूरी बातें कहीं। जनता के जिन चीजों की आवश्यकता है जनप्रतिनिधि उसका जरूर मूल्यांकन करे। समाज को एक साथ लेकर वैसी योजनाओं को प्राथमिकता दें, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों, तभी पंचायतों का समूचित विकास संभव है। वहीं कार्यक्रम के दौरान कई जनप्रतिनिधियों ने जनसमस्याओं को लेकर अर्जुन मुंडा को ज्ञापन सौंपा। जिसपर उन्होंने उचित पहल करने का आश्वासन दिया।