Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशहेल्थ

कृमि मुक्ति दिवस के प्रचार प्रसार हेतु सीएस ने मीडिया कर्मियों के साथ की प्रेस वार्ता 

कृमि मुक्ति दिवस के प्रचार प्रसार हेतु सीएस ने मीडिया कर्मियों के साथ की प्रेस वार्ता 

कृमि मुक्ति दिवस के प्रचार प्रसार हेतु सीएस ने मीडिया कर्मियों के साथ की प्रेस वार्ता 

गिरिडीह, मनोज कुमार।

 

गिरिडीह: जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति की ओर से सदर अस्पताल सभागार में कृमि मुक्ति दिवस के प्रचार प्रसार हेतु प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान सिविल सर्जन शिव प्रसाद मिश्रा ने बताया कि 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस राज्य द्वारा निर्धारित किया गया है।

जिसके सफल संचालन हेतु जोरो से प्रचार प्रसार जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर मीडिया के साथ प्रेस वार्ता किया गया। उन्होंने कहा कि जिले के 1 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। सिविल सर्जन ने बताया कि इसको लेकर स्कूल में अभियान चलाया जाएगा। जानकारी दी गई कि इस अभियान के सफल संचालन

को लेकर स्कूल के शिक्षक के साथ ट्रेनिंग करवाया जा चुका है। साथ ही सभी स्कूलों के लिए दवाई भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सोमवार से अपने स्तर से सभी स्कूलों और सीएससी सेंटर में उद्घाटन के बाद वार्म की दवा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि काफी बच्चे कुपोषण और एनीमिया जैसी बीमारी का शिकार हो रहे हैं। वॉर्म बढ़ जाने से इस बीमारी का शिकार बच्चे होते हैं। जिसके रोकथाम हेतु अभियान चलाकर सभी सीएससी सेंटर और स्कूलों में बच्चों को गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने वैसे बच्चे जो बाहर गए हैं उनसे अपील करते हुए कहा कि वे भी नजदीकी स्कूल और सीएससी सेंटर पहुंचकर एल्बेंडाजोल गोली का सेवन करें और कुपोषण व एनीमिया जैसे खतरनाक बीमारी का शिकार होने से बचें। मौके पर डीपीएम प्रतिमा कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button