Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबर

कुंए में महिला व उसके डेढ़ वर्षीय बच्चे का शव मिलने …….

कुंए में महिला व उसके डेढ़ वर्षीय बच्चे का शव मिलने .......

कुंए में महिला व उसके डेढ़ वर्षीय बच्चे का शव मिलने …….

गिरिडीह: गावां थाना क्षेत्र स्थित गदर में कुंए में महिला व उसके डेढ़ वर्षीय बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनशनी फैल गई। मृतका की पहचान गदर निवासी 40 वर्षीय पुनीया देवी पति राजू यादव के रूप में की गई है।आसपास के लोगों ने बताया कि गत बुधवार को पति पत्नी के बीच गोबर उठाने को लेकर झगड़ा हुआ था इसके बाद रात्री में महिला बच्चे के साथ गायब हो गई थी।शुक्रवार को गावां थाना में महिला व बच्चे के गायब होने की सूचना दी गई थी। परिजन आस पास के क्षेत्रों में दोनों को ढुंढ रहे थे।

सोमवार को कुएं से दुर्गंध आने पर जब लोग कुआं में झांककर देखे तो शव होने की जानकारी मिली। देखते देखते घटना सथल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। घटना की सूचना पर पुलिस निरीक्षक सहदेव प्रसाद, थाना प्रभारी पिन्टु कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया ।

 

महिला का नैहर तिसरी थाना क्षेत्र के खिरोत में है। महिला को तीन पुत्री व एक डेढ़ वर्ष का पुत्र भी है। एक पुत्री का विवाह हो चुका है। कुआं में महिला के साथ उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र का शव भी तैरता मिला है। शव पुरी तरह गल गया था वहीं काफी दुर्गंध आ रही थी।

घटना की सूचना पर महिला के नैहर से महिला का भाई व पुत्री समेत अन्य लोग भी घटना स्थल पर पहुंचे।परिजनों के क्रंदन से माहौल अत्यंत गमगीन हो गया।मृतका का भाई खिरोत निवासी गोपाल यादव ने कहा कि मेरी बहन को विवाह के बाद प्रताड़ित किया जा रहा था।उसके साथ लगातार मार पिट किया जाता था।

थाना प्रभारी पिन्टु कुमार ने कहा कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button