Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

किशोर बालको को शिक्षा के साथ – साथ खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए 08 समूहों को जागो फाउंडेशन के द्वारा क्रिकेट खेल

किशोर बालको को शिक्षा के साथ - साथ खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए 08 समूहों को जागो फाउंडेशन के द्वारा क्रिकेट खेल

 

किशोर बालको को शिक्षा के साथ – साथ खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए 08 समूहों को जागो फाउंडेशन के द्वारा क्रिकेट खेल

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: किशोर बालको को शिक्षा के साथ – साथ खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए 08 समूहों को जागो फाउंडेशन के द्वारा क्रिकेट खेल सामग्री का वितरण किया गया समारोह का आयोजन प्रशिक्षण केंद्र धनायडीह में किया गया। इस बाबत संस्था के सचिव बैद्यनाथ ने कहा कि हमारी संस्था गिरिडीह जिले में पिछले 25 वर्षो से बच्चों और किशोर – किशोरियों के बीच विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके शिक्षा, सुरक्षा, स्वस्थ, खेल तथा चहुमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है।

सचिव ने कहा आज विद्यालयों में 8 कक्षा के बाद बालिकाओं के तुलना में बालकों की उपस्थिति कम होती है। बालक घरेलू कार्य, मोबाइल तथा अन्य कार्यों में लग जाते है। जिसके कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो रही। है। जबकि आज सरकार की और से बच्चो के शैक्षणिक विकास के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं संचालित की जा रही है। आज मोबाईल के कारण बच्चो के शिक्षा बाधित हो रही है जबकि बच्चे मोबाइल का सही उपयोग करे तो वह अपने जीवन को बेहतर बना सकते है। संस्था के समन्वयक सरोजीत कुमार ने कहा कि संस्था द्वारा बालको के क्रिकेट टीम को खेल के साथ साथ सामाजिक समस्याओं के जागरूक होने की आवश्यकता है ताकि किशोर युवाओं का समाज में सकारात्मक पहचान हो सके।

कार्यक्रम में संस्था द्वारा तीन माह तक संचालित सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गाया और सभी 30 प्रतिभागियों को संस्था द्बारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया। संस्था के किरण वर्मा ने कहा की किशोरियां पढ़ाई के साथ सिलाई का प्रशिक्षण ली है। जिसका उपयोग अपने जीवन में करेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गेंदो प्रसाद वर्मा, महेंद्र दास, चांदनी प्रवीन, नरेश कुमार, डॉली कुमारी, मंजूर, मुन्नी कुमार शहीद कई गण्यमान लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button