Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

कांग्रेस पार्टी हजारीबाग सदर से किसी अल्पसंख्यक को उम्मीदवार बनाये: साजिद

कांग्रेस पार्टी हजारीबाग सदर से किसी अल्पसंख्यक को उम्मीदवार बनाये: साजिद

 

कांग्रेस पार्टी हजारीबाग सदर से किसी अल्पसंख्यक को उम्मीदवार बनाये। साजिद

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा प्रदेश कार्यालय रांची में एक अहम प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में गई,जबकि बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री अख्तर अली ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत लोकसभा चुनाव में हुई हार-जीत की समेकित समीक्षा एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र का चयन कर उम्मीदवारों की सूची चयन करने हेतु बैठक बुलाई गई थी।

इस आलोक में जिला अध्यक्ष को निर्देश दिए गए थे कि अल्पसंख्यक आबादी वाले क्षेत्र से अल्पसंख्यक प्रत्याशी (तीन नामों के साथ) बैठक में सुची सौंपें।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उपस्थित होकर बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्म सभी वर्गों को सम्मान देने का कार्य करती है हम सभी लोगों को मिलजुल कर देश के विकास के लिए संगठित होकर निरंतर कार्य करना है।

बैठक में उपस्थित अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी उमैर खान ने सभी सम्मानित पदाधिकारीगण को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से अल्पसंख्यक विभाग कि भुमिका रही निश्चित तौर पर काफी सराहनीय रहा इसे आगामी विधानसभा चुनाव में भी इसे दोहराने की जरूरत है और झारखंड प्रदेश में इंडिया गठबंधन कि मजबूत सरकार पुनः बनाने का सफल प्रयास जारी रखना है।

प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि लोकसभा की कामयाबी आप सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों को समर्पित है आप सबों के मेहनत ने संगठन को सशक्त और मजबूत बनाया जिसके पश्चात अब सुखद परिणाम देखने को मिला रहा है।

बैठक में विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे सबों ने अपनी – अपनी सूची प्रदेश नेतृत्व को सौंपा।

हजारीबाग अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष साजिद अली खान ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष को संयुक्त रूप से सुची को सौंपते हुए कहा कि हजारीबाग में सदर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 25 (प्रतिशत) अल्पसंख्यक आबादी है ।

इस सीट पर एच.एच.रहमान कांग्रेस पार्टी से चुनाव जीत चुके हैं और संयुक्त बिहार में कृषि ,कानून एवं वफ्त बोर्ड मामले के मंत्री रहते हुए हजारीबाग छोटानागपुर को गौरवंतित किया है हजारीबाग सदर विधानसभा सीट से किसी अल्पसंख्यक को कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ाएगी तो निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी कि जीत होगी .

हजारीबाग में अल्पसंख्यक सदैव निस्वार्थ भावना से कांग्रेस पार्टी के लिए दशक से वोट देने का कार्य करते आ रहे है वह स्पष्ट रूप से सराहनीय है अब समय आ है कि कांग्रेस पार्टी हजारीबाग सदर विधानसभा सीट से किसी अल्पसंख्यक को आगामी चुनाव में उम्मीदवार बनाए।

Related Articles

Back to top button