Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि केस में 2 साल की सजा

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि केस में 2 साल की सजा

 

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि केस में 2 साल की सजा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि केस में 2 साल की सजा सुनाए जाने के विरोध में गुरुवार को एनएसयूआई ने टावर चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसयूआई के प्रदेश संयोजक आयुष सिन्हा और जिला अध्यक्ष अभय कुमार ने किया। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश संयोजक आयुष सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी को मानहानि में जो 2 साल की सजा सुनाई गई है वह एक सोची-समझी रंजिश है। कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है। जिला अध्यक्ष अभय कुमार ने कहा कि वर्तमान केंद्र की सरकार जनता के आवाज को दबाने का काम कर रही है और लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली हुई है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जनता के मुद्दे को उठाए थे। जिसके ऊपर मानहानि का केस दर्ज कर दिया गया। वहीं अडानी और नीरव मोदी ने देश को खोखला बना दिया। लेकिन केंद्र सरकार ने कोई एक्शन नहीं ली। पुतला दहन कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष विनीत भास्कर जिला उपाध्यक्ष सुजीत मंडल जिला महा सचिव नितेश यादव, विक्की यादव,यश राज, सचिव, राहुल , छोटू राकेश, विशाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button