Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

कांग्रेस कमिटी 20 सुत्री कार्यक्रम के पदाधिकारियों का किया गया जोर दार स्वागत दारू प्रखंड।

कांग्रेस कमिटी 20 सुत्री कार्यक्रम के पदाधिकारियों का किया गया जोर दार स्वागत दारू प्रखंड।

कांग्रेस कमिटी 20 सुत्री कार्यक्रम के पदाधिकारियों का किया गया जोर दार स्वागत दारू प्रखंड।

 

संवाददाता: राजीव रंजन शर्मा

हजारीबाग: दारू प्रखंड के सह अंचल कार्यालय हाॅल में कांग्रेस कमिटी ने स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में नव नियुक्त 20 सुत्री कार्यक्रम दारू प्रखंड अध्यक्ष शशि मोहन सिंह, उपाध्यक्ष कैलाश पति देव तथा सदस्यों में कलावती देवी, सुनिल कुमार मेहता, मो. ऐनूल, राजन राज, रामचंद्र राम को फुल मालाओं से जोर दार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो कार्यक्रम में हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी कन्या कुमारी से काश्मीर तक 3,750 किलो मीटर की पद यात्रा पर हैं। और हम जिला के सभी बूथों पर पद यात्रा करने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि 20 सुत्री कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा ने सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि 20 सुत्री कार्यक्रम के पदाधिकारियों को जहां भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी मैं उन्हे हर संभव सहायता प्रदान करूगां । विशिष्ट अतिथि जोनल कोडीनेटर भीम कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ होते हैं। इस 20 सुत्री कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को युद्ध स्तर पर मजबूत बनाया जाएगा। 20 सुत्री कार्यक्रम के नवनियुक्त अध्यक्ष शशि मोहन सिंह ने कहा कि जो जिम्मेवारी मुझे मिली है। उस पर मैं खरा उतरने के लिए सदा तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर जनता दल के जिला अध्यक्ष संजर मल्लिक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। स्वागत समारोह का संचालन 20 सुत्री कार्यक्रम के प्रखंड उपाध्यक्ष कैलाश पति देव धन्यवाद ज्ञापन सत्यनारायण प्रसाद ने किया।

जिला के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान ने बताया कि स्वागत समारोह में कार्यकारिणी के सदस्य अनिरुद्ध सिंह, अशोक देव, विरेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी भगवान सिंह, संजय गुप्ता, दिगम्बर प्रसाद मेहता, बिनोद सिंह, संजय तिवारी, अजय कुमार गुप्ता, लाल बिहारी सिंह, गोविंद राम, सरयू यादव, शारदा रंजन दुबे, अधिवक्ता बिनोद सिंह, अधिवक्ता अभय कुमार सिंह, ओमप्रकाश झा, सुनिल कुमार ओझा, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, शिव नंदन साहू, अनवर हुसैन, अजित कुमार सिंह, गोवर्धन गंझू, अजय सिंह, उपेन्द्र कुशवाहा, उपेन्द्र कुमार राय, अमीत सिंह, बसंत नरायण सिंह, अमिता देवी, विजय राम, तुलेश्वर पंडित, सहदेव यादव, योगेन्द्र सिंह, बिनोद प्रसाद सिंह, राजेन्द्र कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, राजेश कुमार कुशवाहा, रविन्द्र कुमार सिंह, नंदन सिंह, मनोज सिंह, मो. हयात, रूपन मुर्मू के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button