Breaking Newsझारखण्डताजा खबरबिजनेसराजनीति

कर्मचारी संघ का बैठक संपन्न, विभिन्न तरह के संगठनों को मिलाकर बनाया गया एक संघ

कर्मचारी संघ का बैठक संपन्न, विभिन्न तरह के संगठनों को मिलाकर बनाया गया एक संघ

झारखंड पशुपालन विभाग एआई कर्मचारी संघ का बैठक संपन्न, विभिन्न तरह के संगठनों को मिलाकर बनाया गया एक संघ

गिरिडीह:  मनोज कुमार।

गिरिडीह: शहर के भंडारीडीह स्थिति पशुपालन विभाग कार्यालय में शुक्रवार को झारखंड पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी संघ जिला शाखा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार महतो की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप से मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे। इस दौरान सभी प्रखंडों के प्रभारी एवं जिला कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया है। बैठक में राज्य भर में विभिन्न तरह के संगठन को मिलाकर एक किया गया। जिसका नाम झारखंड पशुपालन विभागीय कर्मचारी संघ रखा गया। जानकारी दी गई कि राज्य संघ की प्रथम बैठक 20 अक्टूबर को रांची में आयोजित की जाएगी जहां सभी संघों को मिलाकर राज्य संघ के पदाधिकारी किया जाएगा। इस बाबत बैठक को संबोधित करते हुए अशोक सिंह ने कहा कि पशुपालन विभाग में नियमित कर्मचारियों की संख्या ना के बराबर है। सभी कार्य एआई कर्मचारी के द्वारा किया जा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि जिस मुस्तैदी और इमानदारी के साथ एआई कर्मचारी पशुधन की सेवा करते आ रहे हैं ठीक उसके विपरीत सरकार आर्थिक शोषण कर रही है। बताया गया कि इस संघ की मांग यह है कि 60 वर्ष उम्र तक सेवा की गारंटी, न्यूनतम वेतनमान के आधार पर मानदेय का निर्धारण, विभाग के तमाम रिक्त पदों पर एआई कर्मचारी की बहाली की जाए। मौके पर चंदन कुमार अनिल कुमार नरेंद्र कुमार बर्मा मनोज कुमार वर्मा मेघलाल मंडल गोपाल वर्मा अजय वर्मा कामेश्वर महतो अर्जुन महतो समेत कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button