Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़हेल्थ

कनहरी हिल जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया।

कनहरी हिल जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया।

 

कनहरी हिल जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया।

हजारीबाग: हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनहरी हिल के समीप nh-33 सड़क से लगभग 1 किलोमीटर अंदर घने जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया। बताते चलें आसपास गांव के कुछ महिलाएं लकड़ी चुनने के लिए जंगल की तरफ गई हुई थी। इसी दौरान महिलाओं को जंगल में काफी दुर्गंध का एहसास हुआ और जब महिलाएं दुर्गंध की ओर बढ़ती गई। तब महिलाओं को एक काफी दिन पुराना अज्ञात शव पेड़ से लटकता मिला। आनन-फानन में महिलाएं गांव पहुंची और इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। वही इसकी जानकारी मिलने के बाद यह मामला कुतूहल का विषय बना गया। वही इसकी जानकारी गांव के वरिष्ठ लोगों के द्वारा स्थानीय कोर्रा थाना प्रभारी को दिए। थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी एवं अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने फांसी से लड़के एक अज्ञात युवक का शव पाया। थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने फौरन इसकी सूचना शहर में अज्ञात शवों एवं दुर्घटना में राहत कार्य के लिए रेस्क्यू कर रहे मुक्तिधाम सेवा संस्थान के कार्यकर्ता नीरज कुमार को दिए।  नीरज कुमार अपने सहकर्मियों के साथ घने जंगल में फंदे से लटके साहू को उतारकर सदर अस्पताल हजारीबाग लेते गए हैं। इधर इस घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें कही जा रही है। वहीं इस मामले पर कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने जानकारी दिया कि इस सूचना का सत्यापन हेतु घटनास्थल पर पहुंचे तो मौके पर शव पाया गया । प्रथम दृश्य से युवक ने आत्महत्या की है और यह शव लगभग 25 से 30 दिन पुराना बताया जा रहा है । यह युवक का उम्र लगभग 25 हो सकता है । वही इस अज्ञात शव को लेकर मुक्तिधाम सेवा संस्था के कर्मी नीरज कुमार ने बताया कि हम लोगों के द्वारा ऐसे कई शवों का पहले भी रेस्क्यू किया गया है। फिलहाल इस अज्ञात शव का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिसके बाद शव का पहचान के लिए 72 घंटे सदर अस्पताल के मोर्चरी हाउस के फ्रीजर में रखा जाएगा।

अगर 72 घंटे के दरमियान में इनके परिजन पहुंचते हैं तो उन्हें शव को सौंप दी जाएगी । वरना 72 घंटे बाद मुक्तिधाम सेवा संस्था के कर्मी नीरज कुमार, लखन साहू के अलावे सतन सिंह के द्वारा धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button